Bmw I Vision Dee: रंग बदलने वाली इलेक्ट्रिक कार, देना होगा बस एक कमांड

Bmw की मिड साइज सेडान i Vision Dee कार लवर्स के लिए खास है। यह कार नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल मानी जा सकती है। यह कार एडवांस कलर चेंज टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। कार का मालिक (यूजर) इसे अपने फेवरेट रंग में बदल सकता है।


BMW i Vision Dee कार 32 रंगों में बदल सकती है। इसके लिए आपको बस एक कमांड देना होगा। Bmw I Vision Dee कार का बॉडी सरफेस 240 E Ink सेगमेंट में बंटा है, हर सेगमेंट को आप पर्सनली कंट्रोल कर सकते हैं।


BMW कंपनी के मुताबिक- सिर्फ 1 सेकंड के अंदर Bmw I Vision Dee इनफाइनाइट पैटर्न जनरेट और चेंज कर सकती है। यानी कि सिर्फ एक कमांड देने से BMW i Vision Dee कार 32 अलग-अलग रंगों में बदल सकती है।


कंपनी ने ई-पेपर सेगमेंट का इस्तेमाल कार के पहियों और ग्रिल पर भी किया गया है, यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अनुसार रिएक्शन देता है और एक्सप्रेशंस (हाव भाव) बनाता है।




Bmw I Vision Dee के फीचर्स
E INK टेक्नोलॉजी की वजह से कार का कलर कमांड देने पर चेंज होता है।

BMW i VISION DEE में DEE Digital emotional experience। यह कार आपकी डिजिटल कम्पेनियन की तरह काम करती है।


BMW i VISION DEE कार अपने मालिक को पहचानती है। ड्राइवर साइड विंडो की तरह पर्सनल अवतार कार को डोर खोलने के साथ खास अंदाज में आपको वेलकम करेगा।

BMW i VISION DEE कार की हेडलाइट्स खास अंदाज में डिजाइन की गई है। हेडलाइट्स स्माइल, विंक जैसे इमोशंस शो करेगी। कार वर्चुअल हग भी करेगी।  

मार्केट में कब आएगी कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक़,यह इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियर स्टेला क्लार्क और उनकी टीम इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और इसे और बेहतर बनाने में लगी है। 2025 तक कार का प्रोडक्शन शुरू होगा।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post